वर्तमान में महिला सशक्तिकरण और शैक्षिक संवर्धन
वर्तमान में महिला सशक्तिकरण और शैक्षिक संवर्धन (राष्ट्रीय सेमिनार-राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला,मुज़फ्फरनगर ) महिलाओं की व्यापक सहभागिता और सांस्कृतिक संवर्धन - डॉ.लाल रत्नाकर भारत में सदियों से सामाजिक स्तर पर विविध प्रकार का युद्ध चल रहा है जहाँ महिला, दलित और पिछड़े समान रूप से उससे प्रभावित हो रहे हैं, यहीं इनकी कुछेक संख्या को अलग कर उन्हें धोखे में रख शोषण की चालाकी से उनकी प्रतिभाओं की स्तुति करके बहुसंख्य से बाँट करके बहुत ही करीने से अपमानजनक अवस्थाओं में खड़ा करके यशस्वी होने का जो भ्रम उत्पन्न किये हुए है, उससे एहसास होता है की भारत आज भी 'मनुस्मृति' की जकड की जटिल मान्यताओं के आधार पर ही चल रहा है. आज दुर्गा,लक्ष्मी और सरस्वती, शक्ति, धन और ज्ञान की देवी के रूप में पूज्य हैं, इनकी प्रतीतात्मकता का पूरा शोषण पूंजी और धार्मिक धर्माधिकारियो के द्वारा किया जाता है. जबकि पूरी स्त्री जाती उन्ही के द्वारा नित्य अपमानित होती है. और यहीं से शुरू होती है वह जंग. यही कारण है कि भारत कि महिलाओं को भी भारतीय समाज की तरह बाँटकर...